पितृ अमावस्या पर आज हरिद्वार हरकी पैड़ी में पहले स्नान के लिए लाखों को लोगों की भीड़ उमड़ी। इसके बाद लोगों ने नारायणी शिला पर जाकर तर्पण किया। हाईवे से लेकर शहर की गलियां तक जाम की चपेट में हैं । गंगा के सभी घाट लगभग श्रद्धालुओं से खचाखच भरे हुए हैं। नारायणी शिला के सीमित क्षेत्र में तर्पण के लिए लोगों को क्रम से अवसर दिया जा रहा है। र्वपितृ अमावस्या, जिसे पितृ अमावस्या या महालय अमावस्या भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह दिन पितरों की तृप्ति और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए समर्पित होता है। इस दिन लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं। सर्वपितृ अमावस्या पर किए गए श्राद्ध, तर्पण और दान से पितरों की आत्मा को तृप्ति मिलती है। उनकी कृपा से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। यह दिन पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त करने का अद्भुत अवसर होता है, जिससे जीवन के सभी क्षेत्रों में शुभता और सकारात्मकता का संचार होता है।
Trending
शिक्षा का बाजारीकरण रोकने की कोशिश: उत्तराखंड में निजी स्कूलों के सिंडिकेट और कमीशनखोरी के खिलाफ सख्त आदेश
सदन में जनसंख्या नियंत्रण कानून पर चर्चा की मांग: भाजपा विधायक ने नियम 300 के माध्यम से खींचा सबका ध्यान
हॉट बाजारों के विक्रेताओं पर कड़ी नजर: ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का नया प्लान
संसदीय कार्य मंत्री का जवाब: एलपीजी केंद्र का विषय, फिर भी कालाबाजारी रोकने को जिलाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों से सजेगी शाम: अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में दिखेगी उत्तराखंड की समृद्ध लोक कला
डॉ. सोहन माजिला का सरकार पर प्रहार: सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है भर्ती की नई अनिवार्य शर्तें
उत्तराखंड बिजली अपडेट: हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही भीषण गर्मी में भारी बिजली कटौती
उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा: उत्तराखंड खाद्य विभाग ने अवैध भंडारण के मामलों में वसूला जुर्माना और दर्ज की एफआईआर
पितृ अमावस्या: खचाखच भरे हरिद्वार के गंगा घाट! स्नान-तर्पण करने के लिए लाखों की संख्या में पहुंचे लोग
- by Admin
- Oct 02, 2024