उत्तराखंड में पाैड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।
Trending
प्राकृतिक संसाधनों का टिकाऊ दोहन और संरक्षण, वन विकास निगम की कार्यप्रणाली पर मुख्यमंत्री ने जताई संतुष्टि
यूकेएसएसएससी विशेष तकनीकी भर्ती 2026: परीक्षा टलने से तैयारी कर रहे युवाओं के मनोबल पर पड़ा असर
भविष्य की सुरक्षा के लिए आज का त्याग: गर्जिया मंदिर के टीले को कंक्रीट से घेरा जाएगा, श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी
मुंबई में खौफनाक घटना: कुछ घंटों में चार की मौत
देहरादून मौसम अपडेट: मैदानी जिलों में हल्की बारिश से राहत, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से बढ़ा ठंड का अहसास
हरिद्वार मंडियों में मचा हड़कंप, भिंडी और परवल सहित कई सब्जियों के नमूने जांच के लिए लैब रवाना
पारदर्शिता के लिए 10 विकल्प अनिवार्य, लेकिन उत्तराखंड के जिलों ने अभी तक शुरू नहीं की विधिवत प्रक्रिया
नैनीताल में ओम बिरला का भव्य स्वागत