Mar 02, 2026

जले चेहरे की गुत्थी सुलझी: बलिया पुलिस ने की मृतक की पहचान

post-img

बलिया। यूपी के बलिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां रसड़ा थाना क्षेत्र के लोहटा गांव में 10 फरवरी को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का चेहरा तेजाब से इस कदर झुलसा दिया गया था कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। लेकिन पुलिस की तफ्तीश में जो सच निकला वो रोंगटे खड़े कर देने वाला था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक आजमगढ़ निवासी पंकज गुप्ता था, जिसका पास के गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती की शादी हो जाने के बाद वह इस रिश्ते को खत्म करना चाहती थी, लेकिन पंकज कथित तौर पर अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा था। मानसिक दबाव और बदनामी के डर से परेशान युवती ने अपने भाई और भाभी को पूरी बात बताई। 5 फरवरी को एक शादी में हत्या की साजिश रची गई और इसके बाद परिवार ने मिलकर साजिश रची और 7 फरवरी को बहाने से बुलाकर पंकज की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में प्रेमिका समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। इधर बलिया के एसपी ओमवीर सिंह ने बताया की पंकज गुप्ता युवती को परेशान कर रहा था। परिजनों ने मिलकर उसे बुलाया और हत्या कर दी। हमने 5 नामजद आरोपियों में से 3 को गिरफ्तार कर लिया है, 2 फरार हैं।